Select Date:

10वें संडे फिर ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में रच दिया इतिहास, 18सौ करोड़ के हुई पार, बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड

Updated on 25-05-2026 01:16 PM
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में बवाल काटते हुए 67 दिन हो गए हैं. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म अब भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है और देश और दुनियाभर में खूब नोट छाप रही है. यहां तक कि इस दौरान रिलीज हुई नई फिल्में भी ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस से टस से मस नहीं कर पा रही हैं.वहीं रिलीज के 67वें दिन यानी 10वें संडे को तो इसने वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ का 67वें दिन देश और दुनियाभर में कितना कलेक्शन रहा है

‘धुरंधर 2’ ने भारत में 67 दिनों में कितनी की कमाई?
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2 ' 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में 67 दिन का सफर पूरा कर चुकी है. जियोहॉटस्टार पर इसकी ओटीटी रिलीज 4 जून को तय है, जो अब से सिर्फ 11 दिन दूर है लेकिन ये अब भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है. इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में में 674.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे शानदार ओपनिंग-वीक कलेक्शन में से एक है. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने 263.65 करोड़ कमाए. तीसरे वीक में में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये कमाए और भारत में 1,000 करोड़ रुपये का नेट घरेलू आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ ये आंकड़ा छूने वाली पहली हिंदी फिल्म भी बन गई.

 चौथे हफ्ते में इसने 54.70 करोड़ रुपये, पांचवें वीक में 19.52 करोड़ रुपये और छठे वीक में इसने 12.45 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद सातवें हफ्ते में इसने 5.58 करोड़ रुपये, आठवें हफ्ते में 3.89 करोड़ रुपये और 9वें वीक में इसने 2.19 करोड़ रुपये जोड़े. इसके बाद 65वें दिन इसने 15 लाख रुपये और 66वें दिन 36 लाख रुपयों का कलेक्शन किया.

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 67वें दिन यानी 10वें संडे को 48 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की भारत में 67 दिनों की कुल कमाई 1147.58 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1373.42 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बना दिया ये रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में भी खूब धमाल मचाया. इसकी ओवरसीज की कमाई 426.67 करोड़ रुपये हुई है. वहीं वर्ल्डवाइड 67वें दिन इस फिल्म ने इतिहास रच दिया और इसका दुनियाभर में कलेक्शन 1800.09 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ ये आमिर खान की दंगल के बाद इस आंकड़े को छूने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है. बता दें कि साउथ की कोई फिल्म इस नंबर को हासिल नहीं कर पाई है. ऐसे में धुरंधर 2 ने वाकई कमाल कर दिखाया है. 

‘धुरंधर 2’ के बारे में
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकारों ने अपने किरदारों को दोहराया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब…
 08 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
 08 August 2026
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले,…
 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
Advt.