ईरान-US जंग फिर शुरू? मिसाइल और ड्रोन स्टॉक कर रहा IRGC, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर भी संकट
Updated on
20-04-2026 11:59 AM
ईरान-अमेरिका के बीच फेल हुए पहले दौर की वार्ता के बाद युद्ध का कूटनीतिक हल खोजने की कोशिशें जारी हैं. इसी बीच अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले एक कार्गो जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी को पार करने की कोशिश कर कहा था.
वहीं, ईरान ने कार्गो जहाज को कब्जे में लिए जाने के बाद अमेरिकी सेना पर ड्रोन बोट से पलटवार करने का दावा किया है. इसके साथ ही इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) ने रविवार को स्पष्ट किया कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता की जो खबरें घूम रही हैं, वो पूरी तरह झूठी और गलत हैं. ईरान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रचनात्मक वार्ता की कोई स्पष्ट संभावना नहीं दिख रही है.
ईरान ने अमेरिका द्वारा जारी की गई खबरों को प्रचार कैंपेन और आरोप लागने का खेल करार दिया, जिसका मकसद ईरान पर दबाव बनाना है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. जी-7 समिट के दौरान उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह से निपटने में सीरिया बेहतर भूमिका निभा…
मध्य पूर्व में फ़रवरी के आख़िर से जारी जंग के ख़त्म होने की उम्मीदें आख़िर अब पूरी होती दिख रही हैं.पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान ने घोषणा की…
फ़ारस की खाड़ी में जंग ख़त्म करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है. बातचीत की मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक…
पश्चिम एशिया में ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी नाकेबंदी अभियान के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है.यह अमेरिकी अभियान का पहला ऐसा मामला माना जा रहा है, जिसमें…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया है.इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले…
पिछले कुछ महीनों से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज संकट ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर करारा वार किया है. भारत जैसे देशों के लिए यह स्थिति…
अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी ईरान में नए हमले किए हैं, जिनमें ईरानी मिसाइल ठिकानों और उनके जहाज़ों को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें…