GDP आंकड़ों से गदगद सरकार, CEA बोले- इस बार 7% के ग्रोथ को कर जाएंगे पार
Updated on
29-11-2025 04:07 PM
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जुलाई से सितंबर की इस तिमाही में इकोनॉमी का ग्रोथ अनुमान से बेहतर 8.2% पर पहुंच गया। इस आंकड़े से पीएम नरेंद्र मोदी भी गदगद हैं। उन्होंने कहा कि ये केंद्र सरकार की नीतियों के सुधारों को प्रतिबिंबित करते हैं। इस बीच, मुख्य आर्थिक सलाहकार यानी सीईए वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सात प्रतिशत या इससे अधिक रहने की पूरी उम्मीद है।
बता दें कि इस साल पेश आर्थिक समीक्षा के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी 6.3 से 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि आर्थिक समीक्षा के अनुमान पीछे छूट सकते हैं। दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी होने के बाद नागेश्वरन ने कहा कि मौजूदा वृद्धि दर को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में ही भारतीय अर्थव्यवस्था 4,000 अरब डॉलर के पार चली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस साल मार्च के अंत में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 3,900 अरब डॉलर था।
आंकड़ों से गदगद पीएम मोदी
जीडीपी के आंकड़ों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा-वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर बहुत उत्साहजनक है। यह हमारी वृद्धि-समर्थक नीतियों और सुधारों के प्रभाव को बताती है। यह हमारे लोगों की कड़ी मेहनत और उद्यमशीलता को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन को आसान बनाने के लिए काम करती रहेगी।
वित्त मंत्री ने क्या कहा?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सोशल मीडिया के जरिए इन आंकड़ों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आर्थिक संकेतक भी निरंतर आर्थिक गति और व्यापक आधार पर खपत में वृद्धि की पुष्टि करते हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'एक्स' पर लिखा, "जीडीपी वृद्धि के अनुमान भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि और रफ्तार को दर्शाते हैं। 8.2 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है।"
सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत ग्रोथ
देश की अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो पिछली छह तिमाहियों में सबसे अधिक है। यह वृद्धि अनुमान से अधिक रही जिसमें जीएसटी दरों में कटौती से खपत बढ़ने की उम्मीद की अहम भूमिका है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दूसरी तिमाही में देश के जीडीपी की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि की 5.6 प्रतिशत वृद्धि से अधिक है। इस साल की अप्रैल-जून तिमाही में वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की एक याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी…
नई दिल्ली: जोहो कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बु ने आज की बड़ी तकनीकी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। यह उनकी पहुंच और ताकत को दर्शाता…
नई दिल्ली: दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने दिल्ली के बिजली वितरण कंपनियों के लिए जो वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है, उसके तहत उपभोक्ता आपस में ही…
नई दिल्ली: इस फाइनेंशियल ईयर में बैंकों का क्रेडिट ग्रोथ लगातार डिपॉजिट से ज्यादा बना हुआ है। इससे बैंकों के पास सिस्टम लिक्विडिटी की स्थिति टाइट हो गई है। टाइम्स ऑफ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले दिन गिरावट दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट…
मुंबई : बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का संवेदी सूचकांक आज भी गिरावट के साथ ही खुला। ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशक (Mutual Fund Investors) डरे हुए हैं। लेकिन जानकारों का…