दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को मिली बड़ी जीत, 139 अरब डॉलर का है मामला
Updated on
20-12-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को कोर्ट में बड़ी जीत मिली है। डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे फैसले को पलट दिया, जिसने उन्हें टेस्ला द्वारा 2018 में दिए गए 55 अरब डॉलर के वेतन पैकेज से वंचित कर दिया था। मस्क को यह पैकेज एक प्रोत्साहन के रूप में दिया गया था क्योंकि वह टेस्ला को नई ऊंचाई पर ले गए थे। यह पैकेज 2018 में एक कोर्ट ने इस पैकेज को रिजेक्ट कर दिया था। इस फैसले से मस्क इतने आहत हुए कि उन्होंने डेलावेयर को छोड़ने और टेस्ला को टेक्सस में फिर से पंजीकृत करने का फैसला किया।
अपने 49 पन्नों के फैसले में डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के फैसले में कई त्रुटियों का हवाला दिया और कहा कि 2018 के वेतन पैकेज को बहाल किया जाना चाहिए। 2018 में टेस्ला ने मस्क को एक बड़ा बोनस देने का फैसला किया था, जो कंपनी के प्रदर्शन से जुड़ा था। लेकिन कुछ शेयरधारकों को यह पैकेज ठीक नहीं लगा। उन्हें लगा कि यह बहुत ज्यादा है और बोर्ड मस्क के इशारों पर चल रहा था। उन्होंने कोर्ट में केस कर दिया। 2024 में, डेलावेयर की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि यह पैकेज ठीक नहीं था और इसे रद्द कर दिया गया। इससे मस्क को वह पैसा नहीं मिला। आज उसकी वैल्यू 139 अरब डॉलर होती।
मस्क की नेटवर्थ
टेस्ला ने इस साल मस्क के लिए एक और पे पैकेज तैयार किया है। इस पैकेज के तहत उन्हें 1 ट्रिलियन डॉलर तक का भुगतान किया सकता है। मस्क 642 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 210 अरब डॉलर की तेजी आई है। उनकी कंपनी स्पेसएक्स अगले साल दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसकी वैल्यूएशन 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है। इससे मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बन सकते हैं।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की एक याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी…
नई दिल्ली: जोहो कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बु ने आज की बड़ी तकनीकी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। यह उनकी पहुंच और ताकत को दर्शाता…
नई दिल्ली: दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने दिल्ली के बिजली वितरण कंपनियों के लिए जो वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है, उसके तहत उपभोक्ता आपस में ही…
नई दिल्ली: इस फाइनेंशियल ईयर में बैंकों का क्रेडिट ग्रोथ लगातार डिपॉजिट से ज्यादा बना हुआ है। इससे बैंकों के पास सिस्टम लिक्विडिटी की स्थिति टाइट हो गई है। टाइम्स ऑफ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले दिन गिरावट दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट…
मुंबई : बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का संवेदी सूचकांक आज भी गिरावट के साथ ही खुला। ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशक (Mutual Fund Investors) डरे हुए हैं। लेकिन जानकारों का…